30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियायोगी राज में विदेशी कंपनियों को जम रहा UP,इन अमेरिकन कंपनियों ने...

योगी राज में विदेशी कंपनियों को जम रहा UP,इन अमेरिकन कंपनियों ने किया बड़ा निवेश,जानें

Google News Follow

लखनऊ। विदेशों की कंपनियों को यूपी अब रास आने लगा है। माइक्रोसॉफ्ट पेप्सिको और एमएक्यू जैसी अमेरिकन कंपनियों ने यूपी में इन्वेस्टमेंट के लिए अपनी रफ्तार बढ़ाई है। राज्य सरकार ने इनके प्रोजेक्ट के लिए जमीन भी अलॉट कर दी है। पेप्सिको ने तो मथुरा में अपनी यूनिट लगाने के लिए निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट और एमएक्यू सॉफ्टवेयर नोएडा में अपनी यूनिट लगाने जा रहे है। एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोएडा में 16350 वर्ग मीटर का प्लाट आवंटित किया गया है। आईटी सेक्टर में ये कंपनी 252 करोड़ का इन्वेस्टमेंट कर रही है। इससे करीब 2500 लोगो को जॉब मिल सकेगा। ये तीनो कंपनी के यूपी में 2866 करोड़ का इन्वेस्टमेंट कर रही है। इनके इन्वेस्टमेंट से लगभग 7500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

इसके अलावा यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम में शामिल कई और कंपनियों ने भी यूपी में इन्वेस्टमेंट को लेकर अपना इंटरेस्ट जाहिर किया है। एडोब अमेजन अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन एपल सहित कई कंपनियां इंडिया में अमेरिकन राजदूत के जरिए यहां इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं तलाश रही है। ये कंपनियां फूड प्रोसेसिंग, मेडिकल इक्विपमेंट ऑटो मोबाइल, आईटी और डिजिटल पेमेंट में इन्वेस्टमेंट करेंगी. पिछले 4 सालों में 40 विदेशी कंपनियों ने 17 हजार करोड़ के प्रपोजल दिए हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध मजबूत हैं और स्वास्थ्य, रक्षा उत्पादन, शिक्षा, पर्यावरण व एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) विशेष रूप से स्थानीय हस्तशिल्प के क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन के बीच निवेश और कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। सीएम योगी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस से शिष्टाचार भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन के बीच कारोबारी गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही. इस बैठक में ब्रिटेन और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के बीच संबंधों को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें