32 C
Mumbai
Thursday, April 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाकरे सरकार कैसे खर्च करेगी म्हाडा के कायाकल्प पर 1230 करोड़?

ठाकरे सरकार कैसे खर्च करेगी म्हाडा के कायाकल्प पर 1230 करोड़?

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार की मौजूदा ठाकरे सरकार अकसर राज्य की तिजोरी खाली होने का रोना रोती रहती है, बावजूद इसके उसने म्हाडा के कायाकल्प के लिए भव्य प्रोजेक्ट बनाया है, जिस पर 1,230 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मौजूदा भवन है 50 साल पुराना

प्रोजेक्ट के तहत म्हाडा भवन के फिलहाल 5 एफएसआई का इस्तेमाल कर 5 मंजिला इमारत की साइट पर 17 मंजिला टॉवर बनाया जाना है। आम आदमी को किफायती कीमत में आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित म्हाडा के मौजूदा भवन का निर्माण 50 साल पहले बांद्रा (पूर्व) में 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया था।

5 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

म्हाडा का मौजूदा मुख्यालय भवन जर्जर हो गया होने से कहा जा रहा है कि इसका पुनर्विकास करने की जरूरत है, क्योंकि अब यह मरम्मत योग्य नहीं रहा है। मुंबई बोर्ड ने इस मुख्यालय के पुनर्विकास का प्रस्ताव तैयार किया है। मुख्यालय 19,203 वर्ग मीटर क्षेत्र में है और अब इसका 5 एफएसआई के अनुसार पुनर्विकास किया जाएगा यानी 96 हजार 19 वर्ग मीटर क्षेत्र उपलब्ध होगा। पुनर्विकास के लिए मुंबई बोर्ड को 1 लाख 29 हजार 626 वर्ग मीटर का क्षेत्र मिलेगा। पुनर्विकास पर लगभग 1 हजार 230 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य 5 साल है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,113फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें