29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटज्योति देवरे प्रकरण : ठाकरे सरकार के खिलाफ क्यों आक्रामक हुई...

ज्योति देवरे प्रकरण : ठाकरे सरकार के खिलाफ क्यों आक्रामक हुई भाजपा,जानें?

Google News Follow

मुंबई। पारनेर की तहसीलदार ज्योति देवरे व्दारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठों के दबाव से तंग आकर आत्महत्या की चेतावनी दिए जाने की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राज्य भर में जहां हड़कंप मच गया है, वहीं राज्य का प्रमुख विपक्षी दल भाजपा इस गंभीर प्रकरण को लेकर ठाकरे सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है।

सीएम करें तत्काल हस्तक्षेप : फडणवीस

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उनसे तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है। हमेशा महिलाओं के हक-न्याय के लिए मुखर रहने वाली भाजपा नेता चित्रा वाघ ने भी इस प्रकरण में ठाकरे सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि ज्योति देवरे द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं।

सत्ता के बेकाबू घोड़ों की लगाम कसने की ज़रूरत

फडणवीस ने कहा है कि ऑडियो में देवरे का ‘ दीपाली चव्हाण का जिक्र करते हुए ‘ मैं भी तुम्हारे पास आती हूं ‘, कहना इस मामले को ज्यादा संगीन बना देता है। फडणवीस ने मुख्यमंत्री से इस मामले में फौरन हस्तक्षेप कर संबंधित महिला अधिकारी से मिल कर उनकी शिकायत व उसका तत्काल समाधान खोजने का अनुरोध किया है। चित्रा वाघ ने कहा कि वह ज्योति देवरे की ऑडियो क्लिप सुनकर दंग रह गईं। यह सब छत्रपति शिवाजी महाराज मां जिजाऊ के महाराष्ट्र में हो रहा है और हम सावित्रीबाई फुले की बेटियों के संग के साथ यह हो रहा है। सत्ता के इन अनियंत्रित घोड़ों की समय रहते लगाम कसने की जरूरत है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें