29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबॉलीवुडतीन देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम, जानिए क्या...

तीन देशों में बैन हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम, जानिए क्या है वजह?

Google News Follow

मुंबई। देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों में अपने किरदार ने जान डाल देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म बेलबॉटम रिलीज हो चुकी और उसे प्यार भी मिल रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि फिल्म की कहानी और ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है जिसकी वजह से इस फिल्म को तीन देशों में बैन कर दी गई है। फिल्म में दिखया गया है कि एक रॉ एजेंट अपहृत विमान को आतंकियों से छुड़ाता है, लेकिन कहा जा रहा है ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। हालांकि के शुरुआत में कहा गया है कि यह फिल्म सच्ची घटना से से प्रेरित है ,बावजूइ इसके इसमें कल्पना का पुट है। हालांकि 1984 में ऐसी ही घटना हुई थी लेकिन रक्षा मंत्री नहीं सब कुछ किया था। अब इस फिल्म पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद तीन देशों में बैन कर दी गई है।

ऐसे बनी कहानी: ‘बेलबॉटम को असीम अरोड़ा ने लिखा है। बताया जा रहा है कि असीम अखबारों और कुछ किताबों के  सहयोग से यह कहानी लिखी है। दरअसल, फिल्म ‘बेलबॉटम’ में दिखाया गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर रॉ एजेंट बेलबॉटम दुबई जाता है और वहां पहले से तय प्लान नाकाम हो जाने के बाद खुद फैसला लेकर आतंकियों को पकड़ने निकल पड़ता है। कहानी के मुताबिक दुबई में रॉ एजेंट्स के प्लेन में प्रवेश की कोशिश विफल होने के बाद वह सूर्यास्त के समय आए रेतीले तूफान की मदद से आतंकियों को रॉ एजेंट बेलबॉटम अपने साथियों की मदद से एयरपोर्ट पर पकड़ लेता है और अपहृत विमान को सुरक्षित भारत लेकर आता है।
सच्चाई यह है: अब आरोप है कि फिल्म ‘बेलबॉटम’ में दिखाई गई ये पूरी घटना काल्पनिक है। हकीकत में 24 अगस्त 1984 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 421 का अपहरण हुआ था। ये विमान 74 लोगों को लेकर दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही इसका अपहरण हो गया। अपहर्ता इसे पहले लाहौर, फिर कराची और फिर वहां से दुबई ले गए। वहां संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने आतंकियों से विमान यात्रियों की रिहाई के लिए वार्ता की थी। यात्रियों के सकुशल छूटने के बाद सभी आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में संयुक्त अरब अमीरात ने उन्हें भारत सरकार के हवाले कर दिया था।
तीन देशों ने किया बैन: ‘बेलबॉटम’ में संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्री का जिक्र नहीं है लेकिन उन्हें इसमें ऐसे शख्स के रूप में पेश किया गया है जो रॉ एजेंट्स की योजनाओं का समर्थन नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से की गई इस छेड़छाड़ पर सऊदी अरब, कतर और कुवैत की सरकारों ने कड़ा एतराज जताते हुए इस फिल्म को अपने यहां प्रदर्शन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें