31 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमदेश दुनियामोदी से इश्क करता हूं,पर योगी पर शायर मुनव्वर राणा ने कही...

मोदी से इश्क करता हूं,पर योगी पर शायर मुनव्वर राणा ने कही ये बात

Google News Follow

Related

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा लंबे समय से विवादों में बने हुए हैं,पर अब उनके तेवर ढीले दिखने लगे हैं। मुनव्वर राना ने विवाद के बीच अब कहा कि वो पीएम नरेंद्र मोदी से इश्क करते हैं और उनका तालिबान से ज्यादा हथियार भारत में माफियाओं के पास होने वाले बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो शायद वो लोगों से मोहब्बत से मिलने लगें। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद मुनव्वर राना ने कहा था कि तालिबान से ज्यादा हथियार तो भारत में रहने वाले माफियाओं के पास है।

इसके बाद उन्होंने एक और विवादित बयान देते हुए तालिबान और महर्षि वाल्मीकि की तुलना भी कर दी थी, इसके बाद लखनऊ में उनके खिलाफ तहरीर भी दायर की गई है। हथियार वाले बयान पर सफाई देते हुए मुनव्वर राना ने कहा कि ये बात मैंने कही थी और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, क्योंकि तालिबान एक जंगली कौम है और हिंदुस्तान एक मुल्क। अगर भारत में 10-20 हथियार भी निकल तो ये बुरी बात है। मैंने कोई तुलना नहीं की थी कि देश में कितने हथियार हैं। इसका रिकॉर्ड तो पुलिस के पास होगा। मेरा ऐसा कहना कोई बड़ी बात नहीं है। मैंने शायराना अंदाज में हथियार वाली बात कही थी।

वहीं मोदी सरकार में देश के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा की मैं मोदी जी को पसंद करता हूं। मेरी कमजोरी है कि मैं मोदी जी से इश्क करता हूं. जब मैंने अवॉर्ड वापस किया था तो वो मुझसे काफी नाराज थे. लेकिन मेरी मां के निधन पर उन्होंने मुझे पत्र लिखा था और मैं काफी शर्मिंदा हुआ। उन्होंने आगे कहा कि मैं मोदी जी से मिलने गया तो मैंने कहा कि सर, मैं इसलिए मिलने आया हूं कि आपने जब मेरी मां के निधन पर पत्र लिखा तो शर्मिंदा हुआ। जब मैंने अवॉर्ड वापस किया था तो आपने अपने पीए के जरिए मुझे बुलाया था और मैं नहीं आ पाया था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,376फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें