28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाAction: रेव पार्टी में छापा,अभिनेता-अभिनेत्री सहित 22 लोग हिरासत में  

Action: रेव पार्टी में छापा,अभिनेता-अभिनेत्री सहित 22 लोग हिरासत में  

Google News Follow

हिरासत में लिए गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस पार्टी में अभिनेता, कोरियोग्राफर सहित कई लोग शामिल थे।

मुंबई। नासिक ग्रामीण पुलिस ने एक पार्टी में छापा मारकर वहां से 22 लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने इस दौरान मौके से नशीला पदार्थ और नकदी भी बरामद की है। हिरासत में लिए गए आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस पार्टी में अभिनेता, कोरियोग्राफर सहित कई लोग शामिल थे। नासिक ग्रामीण पुलिस इन आरोपियों का मेडिकल जांच करा रही है।
Maharashtra: Police raided a party & took 22 people including actors, choreographers into custody. The team recovered drugs & cash from the spot. Detainees are undergoing medical examination. Details awaited: Nashik Rural Police
-ANI, @ANI Jun 27, 2021

जानकारी अनुसार नासिक जिले के इगतपुरी में रविवार सुबह-सुबह मानस रिसॉर्ट में नासिक ग्रामीण पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को रिसॉर्ट के स्काइ ताज विला नाम के बंगले में पार्टी होने की सूचना मिली थी। नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छापा मारा। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली 4 महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक महिला ने बिग बॉस में भी भाग लिया है। पार्टी में कुल 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थे।बता दें कि सुशांत सिंह मामले में भी ड्रग्स का एंगल होने पर जांच एजेंसियों ने कई अभिनेता और अभिनेत्री से पूछताछ कर चुकी है। हालांकि,नासिक ग्रामीण पुलिस ने किसी का नाम उजागर नहीं किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें