पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पिछले कुछ दिनों से सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रची जा रही थी​|​ ​इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी ​किया​ था|

पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shiv Sena leader shot dead in Punjab, accused arrested

पंजाब के अमृतसर से एक सनसनीखेज​ मामला प्रकाश में आया​ है। शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर गोलीबारी​ की घटना हुई ​है|​​ इस घटना में सुधीर सूरी गंभीर रूप से घायल हो गए​​। उसके बाद सूरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया,​​ ​जहां ​डॉक्टरों ने ​उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में मिली भगवान की मूर्तियां|​​ इसको लेकर सुधीर सूरी मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे। तभी भीड़ में से किसी ने उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में सुधीर सूरी गंभीर रूप से घायल हो गए​​। घटना के बाद सुधीर सूरी को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनुमान लगाया गया था कि सुधीर सूरी को तीन से चार गोलियां लगी थीं। पिछले कुछ दिनों से सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रची जा रही थी|​ ​इसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया​ था|

 यह भी पढ़ें-​

​बगावत की राह पर राकांपा के 12 नेता?​, शिंदे गुट का बड़ा दावा​ !​

 

 

Exit mobile version