33 C
Mumbai
Friday, April 24, 2026
होमक्राईमनामाआदिल को राखी सावंत से मारपीट पड़ी महंगी,पुलिस हिरासत में

आदिल को राखी सावंत से मारपीट पड़ी महंगी,पुलिस हिरासत में

पुलिस ने आदिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है।

Google News Follow

Related

राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को हिरासत में लिया है। राखी ने आरोप लगाया था कि आदिल ने उनसे पैसा और ज्वैलरी छीन लिया है। राखी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह बिग बॉस मराठी में बतौर कंटेस्टेंट गई हुई थीं, तब आदिल ने उनके पैसों का दुरुपयोग किया। जबकि राखी ने आदिल से उनकी मां जया भेदा की देखभाल करने के लिए कहा था। बता दें कि 29 जनवरी को उनकी माँ का निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से लड़ रही थीं। राखी ने आदिल को अपनी मां की मौत का जिम्मेदार भी बताया है।

वहीं राखी सावंत की शिकायत के बाद, पुलिस आदिल दुर्रानी से थाने में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आदिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। राखी सावंत ने कहा कि उन्होंने सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस को सारे सबूत दे दिए हैं। इतना ही नहीं, राखी ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने यह भी खुलासा किया था कि आदिल का किसी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी चल रहा है और उनके पास लड़की की तस्वीरें भी हैं।

राखी सावंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह भी मामले को सुलझाने के लिए स्टेशन पहुंच रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि आदिल खान दुर्रानी मुझसे मिलने आए थे मेरे घर पर जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। राखी ने एक मीडिया बयान में कहा, “ये कोई मीडिया नाटक नहीं है। मेरी जिंदगी खराब की है इसने मुझे मारा है, मेरा पैसा लूटा है कुरान पे हाथ रख के भी। इसने मेरे साथ धोखा किया है।”

बता दें कि राखी और आदिल ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, जिसका खुलासा हाल ही में अभिनेत्री ने मैरिज सर्टिफिकेट साझा कर किया था। इसके बाद से राखी कई बार आदिल पर आरोप लगा चुकी हैं और कई बार उनकी सुलह भी हुई है। लेकिन अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। वहीं, आदिल दुर्रानी का पुलिस स्टेशन के बाहर से एक वीडियो भी सामने आया है।

ये भी देखें 

कियारा-सिद्धार्थ आज लेंगे 7 फेरे, जैसलमेर के सूर्यगढ़ में विशेष मंडप सजा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें