29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामासैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद शहजाद नहीं जानता था घर किसका...

सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद शहजाद नहीं जानता था घर किसका है!

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार (16 जनवरी)को बांद्रा स्थित आवास पर चाकू से हमले के करीब तीन दिन बाद, मुंबई पुलिस ने कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। दो गलत पहचान और व्यापक जांच के बाद, पुलिस ने रविवार (19 जनवरी) को पुष्टि की कि शहजाद ही असली हमलावर है और वो अवैध रूप से भारत में घुस आया है।

साथ ही वो चोरी के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था इस बात की भी पुष्टी हुई है। सैफ घर में चोरी के इरादे से घुसा मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद असल में बांग्लादेशी घुसपैठिया है, जो भारत में पहचान बदल कर रह रहा था। चोरी के दौरान सैफ अली खान ने हस्तक्षेप किया, जिससे चोर और सैफ के बीच हिंसक झड़प हुई। चोर ने की रीढ़ में चाकू घोंपा। अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 2.5 इंच के ब्लेड को निकालने के लिए आपातकालीन सर्जरी की गई। जबकि खान अब “खतरे से बाहर” हैं और एक नियमित अस्पताल के कमरे में ठीक हो रहे हैं, उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

31 वर्षीय शहजाद बांग्लादेश के झालोकाटी का निवासी हैं। अवैध रूप से भारत में घुस आया और “विजय दास” सहित कई पहचानें अपनायीं। उसने मुंबई में एक हाउसकीपिंग एजेंसी में पांच-छह महीने तक काम किया। कथित तौर पर शहजाद ने चोरी की योजना बनाई थी लेकिन उसे पता नहीं था कि यह सैफ अली खान का घर है। वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार शहजाद इससे पहले भी सैफ के घर साफ सफाई करने जा चूका था। पुलिस उसके बांग्लादेशी मूल का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

इसी बीच मुंबई पुलिस की टीमों ने दो व्यक्तियों से अलग-अलग ठिकानों से पूछताछ के लिए उठाया। पूछताछ के बाद दोनों को इस मामलें से मुक्त कर दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शहजाद को ठाणे में गिरफ्तार किया गया, कथित तौर पर मुख्य आरोपी बांग्लादेश लौटने की फ़िराक में था।

शहजाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत घर में घुसने, गंभीर हमला करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। इसी के साथ भारत में अवैध प्रवेश के लिए पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधान भी शामिल हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जोन 9 के पुलिस ने खुलासा किया कि शहजाद विजय दास और बिजॉय दास जैसे छद्म नामों का इस्तेमाल कर रहा था, और पिछले पांच से छह महीनों से मुंबई में विभिन्न हाउसकीपिंग नौकरियों में काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें:

विश्व हिंदू परिषद की किताबें ही क्यों संवेदनशील?

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस सरकार का लोकल, बस, मेट्रो और मोनो के लिए बड़ा फैसला!

अधिकारियों ने मामले की आगे की जांच के लिए 20 टीमें गठित की हैं, जो सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं तथा खान के कर्मचारियों और पड़ोसियों सहित गवाहों से पूछताछ कर रही हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें