29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाSaif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, 'बांग्लादेशी हो सकता...

Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, ‘बांग्लादेशी हो सकता है हमलावर, किये कई खुलासे!

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े खुलासे किये| आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत! 

Google News Follow

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित उनके निवास पर अज्ञात हमलावर द्वारा जान लेवा हमला किया गया| मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, ’16 जनवरी मध्य रात्रि लगभग 2 बजे के आसपास अभिनेता खान पर उनके घर पर हमला किया गया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। 

मुंबई पुलिस ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बॉलीवुड अभिनेता पर हमला करने वाला मूल रूप से बांग्लादेशी है| उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।’

सैफ अली खान मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) है। बता दें कि आरोपी का कनेक्शन बांग्लादेश से है, ऐसा पुलिस को संदेह है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है| सैफ अली खान मामले में मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है।

मुंबई पुलिस ने शनिवार रात 2.50 मिनट पर ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया है। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस को शक है कि हमलावर ने बांग्लादेश से भारत आने के लिए कई बार अपने नाम बदले। डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें लगता है कि आरोपी बांग्लादेश से है। इसमें इसी तरह के चार्जेस की मांग की जाएगी। डीसीपी ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया। इससे पहले वह मुंबई के आस पास के इलाके में रहता था। 15 दिन पहले वह दोबारा मुंबई आया। 

यह भी पढ़ें-

सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद शहजाद नहीं जानता था घर किसका है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें