27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामासन्देशखाली: यौन शोषण मामले के आरोपी TMC नेता शहजाहान शेख का फरार...

सन्देशखाली: यौन शोषण मामले के आरोपी TMC नेता शहजाहान शेख का फरार सहयोगी गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हुए हमले में वह भीड़ का नेतृत्व कर रहा था।

Google News Follow

सन्देशखाली यौन शोषण मामले में लंबे समय से फरार आरोपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शहजाहान शेख का करीबी अब्दुल अलीम मोल्लाह उर्फ दुड़न्तो को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को बुधवार (26 नवंबर) को बसिरहाट सब-डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया। इससे एक दिन पहले 25 नवंबर, को मोल्लाह को दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया था।

CBI के अनुसार, मोल्लाह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। एजेंसी ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ और स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। मोल्लाह पर आरोप है कि 5 जनवरी 2023 को सन्देशखाली में तृणमूल नेता शहजाहान शेख के घर पर छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हुए हमले में वह भीड़ का नेतृत्व कर रहा था। इस हमले की जांच को कोलकाता हाई कोर्ट ने 5 मार्च 2024 को बंगाल पुलिस से हटाकर CBI को सौंपा था।

TMC से जुड़े और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले शहजाहान शेख पर संदेशखाली की कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शहजाहान और उसके सहयोगियों द्वारा उनके क्षेत्र में जमीन कब्जाने, आर्थिक उत्पीड़न और यौन शोषण का एक संगठित नेटवर्क चलाया जाता था।

फरवरी 2024 में उत्तर 24 परगना जिले के सन्देशखाली में सैकड़ों महिलाओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। बांस, डंडे और खेती के औज़ार लेकर महिलाओं ने सड़कें जाम कर शासन से न्याय की मांग की। इन महिलाओं का आरोप था कि “शादीशुदा हिंदू महिलाओं को उनकी उम्र और सुंदरता के आधार पर चुना जाता था और शहजाहान के लोगों द्वारा उनका लगातार यौन उत्पीड़न किया जाता था।” कई परिवारों ने बताया कि महिलाओं के पति यदि विरोध करते, तो उन्हें धमकाया जाता और बेरहमी से पीटा जाता।

राज्य सरकार ने प्रारंभिक दौर में इन आरोपों को कमतर बताया, जिसके बाद राजनीतिक विवाद और बढ़ गया। हालांकि भारी जनदबाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच 29 फरवरी 2024 को शहजाहान शेख को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद 6 मार्च 2024 को CBI ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

अब मोल्लाह की गिरफ्तारी को CBI की चल रही जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि ED टीम पर हमले और सन्देशखाली के व्यापक दुष्कर्म व उत्पीड़न मामले में और भी गिरफ्तारियाँ संभव हैं। मामला राजनीतिक तौर पर अत्यंत संवेदनशील है और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी गूंज बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई दी!

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,200 स्तर के पार!

हांगकांग की बहुमंजिला इमारत में लगी आग में 44 की मौत, अब भी 279 लोग लापता, 3 गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें