25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामालक्षद्वीप:फिल्ममेकर आयशा पर राजद्रोह का मामला दर्ज,की थी विवादित टिप्पणी 

लक्षद्वीप:फिल्ममेकर आयशा पर राजद्रोह का मामला दर्ज,की थी विवादित टिप्पणी 

Google News Follow

मुंबई। एक टीवी बहस के दौरान अमर्यादित टिप्पणी करने पर लक्षद्वीप की फिल्ममेकर और एक्टिविस्ट आयशा सुल्ताना पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत लक्षद्वीप बीजेपी इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने दर्ज कराई है। आयशा पर धारा 124 A (राजद्रोह) और 153 B (हेट स्पीच) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं।

फिल्ममेकर आयशा के टेलीविजन बहस के दौरान ‘जैविक हथियार’ वाली टिप्पणी को लेकर विवादहै। खादर का आरोप है कि ‘आयशा ने एक मलयालम चैनल पर बहस के दौरान शासित प्रदेश में कोरोना को लेकर झूठी फैला रही हैं। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया।‘ खादर ने कहा कि ‘आयशा का बयान राष्ट्रविरोधी है जिससे केंद्र सरकार की छवि खराब हो रही है। ऐसा दोबारा ना हो इसलिए आयशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।‘ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केरल में भी आयशा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आयशा ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया कि ‘मैंने टीवी चैनल की बहस में जैव हथियार शब्द का इस्तेमाल किया था। मैंने महसूस किया था कि पटेल और उनकी नीतियां जैव हथियार के रूप में हैं। प्रफुल पटेल और उनके दल के माध्यम से ही लक्षद्वीप में कोविड -19 फैला। मैंने पटेल की तुलना जैव हथियार से की, सरकार या देश से नहीं। आपको यह समझना चाहिए।‘ उधर , केंद्र प्रशासित राज्य के प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा किये जा बदलाव को लेकर विरोध किया जा रहा है।आयशा को कई  संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें