34 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाराज्य में किसान आत्महत्या सबसे दुर्भाग्यपूर्ण​-अब्दुल सत्तार ​

राज्य में किसान आत्महत्या सबसे दुर्भाग्यपूर्ण​-अब्दुल सत्तार ​

विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों को उन सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करने जा रहा हूं, जो पहले नहीं मिलती थीं। राजस्व विभाग और कृषि विभाग ने मुझे पिछले काम की जानकारी दी है। ​

Google News Follow

राज्य की नयी सरकार की स्थापना के लगभग 40 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया| 14 अगस्त को शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का बंटवारा किया गया| अब्दुल सत्तार को राज्य का कृषि मंत्री विभाग की जवाबदारी दी गयी है| गत दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण किसानों ने आत्महत्या किया था| पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आत्महत्या राज्य के लिए एक गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है| इस अवसर पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता अर्जुन खोतकर भी उपस्थित थे|  ​

​राज्य सरकार औरंगाबाद और जालना में अलग-अलग ऐसी एक इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है। सत्तार ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और रिपोर्ट ली जाएगी। मराठवाड़ा और विदर्भ में कई किसानों ने आत्महत्या की। कृषि मंत्री ने कहा है कि किसानों का आत्महत्या करना सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है।​

​​उन्होंने​ कहा कि मैं​ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को विश्वास में लेकर किसानों के लिए नई योजना बनाने की सोच रहे हैं​|​​ मैं विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों को उन सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करने जा रहा हूं, जो पहले नहीं मिलती थीं। राजस्व विभाग और कृषि विभाग ने मुझे पिछले काम की जानकारी दी है। ​

​​उन्होंने कहा कि ​मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस 18-18 घंटे काम करते हैं। लेकिन अर्जुन खोतकर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के तौर पर कितने घंटे काम करते हैं। दूसरी ओर, नाना पटोले ने आलोचना ​करते​ हुए कहा था​ कि मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शिंदे समूह को पेड़ और पहाड़ दिए गए थे। ​इस सत्तार ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उसे हम निभाएंगे।

​यह भी पढ़ें-​

महामार्ग बनता महाकाल: साढ़े चार साल में 400 लोगों की मौत​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें