29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाSIT करेगी बीड गर्भपात मामले की जांच

SIT करेगी बीड गर्भपात मामले की जांच

विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री का एलान, अवैध गर्भपात के दौरान हुई थी महिला की मौत 

Google News Follow

बीड गर्भपात मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृत महिला का विसरा जांच के लिए औरंगाबाद भेजा गया है। इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी ) नियुक्त की जायेगी। गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

प्रश्नकाल के दौरान यह मामला सदन में था था। मंत्री ने कहा की यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा विधायक भारती लवेकर ने कहा की महिला तीन बेटियों की मां थी। उसके बाद अवैध गर्भपात के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पता चलता है की बेटे की चाह में गर्भ परीक्षण के बाद यह गर्भपात कराया जा रहा था। बीड में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

बीते 8 जून को बीड में सीता बाई नाम की 29 साल की महिला की अवैध गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई थी। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा गर्भपात से इंकार के बाद एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मदद से पशु वास में चोरी छिपे गर्भपात कराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें 

ठाणे जिले में भारी बारिश​, ​26​ मकान ढहे

मुंबईकरों के नाम खुशियों की सौगात  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें