सांगली में साधुओं से मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार  

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में ग्रामीणों ने की थी पिटाई 

सांगली में साधुओं से मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार  

file photo

महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं की पिटाई करने के मामले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  बता दें कि बच्चा चोर गिरोह के संदेह में ग्रामीणों ने साधुओं की पिटाई की थी। यह मामला खूब तूल पकड़ा था। इस मामले चार साधुओं पर भीड़ ने हमला किया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था।

अब इस मामले में  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जाट तहसील के लवंगा की है। बताया जाता है उस समय उत्तर प्रदेश के चार लोग कार से आये थे।  वे कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार ये सभी एक मंदिर में रुके थे। अगले दिन जब उन्होंने यात्रा शुरू की तो एक बच्चे से रास्ता पूछा। जिसके कुछ लोगों को लगा यह बच्चा चुराने वाला गैंग है। इसके बाद दोनों पक्षों बात बतरस के बाद मारपीट हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने साधुओं लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद इस घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई तो चारों साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाडा के थे।मालूम हो कि ऐसी ही एक घटना पालघर में हुई थी जिसमें साधुओं की मौत हो गई थी।

 ये भी पढ़ें 

कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल 

कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल 

Exit mobile version