29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाSSOC अमृतसर की बड़ी कार्रवाई: आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा में...

SSOC अमृतसर की बड़ी कार्रवाई: आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

Google News Follow

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और केंद्रीय एजेंसी के संयुक्त खुफिया अभियान में एसबीएस नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास एक वन क्षेत्र से भारी मात्रा में आतंकी हार्डवेयर बरामद किया गया। बरामदगी में रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड, हैंड ग्रेनेड, आईईडी और वायरलेस संचार उपकरण शामिल हैं।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, “ISI समर्थित सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, एसएसओसी अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में टिब्बा नंगल-कुलार रोड, एसबीएस नगर के पास वन क्षेत्र में एक खुफिया-नेतृत्व वाले ऑपरेशन में आतंकवादी हार्डवेयर का एक जखीरा बरामद किया।”

बरामद सामग्री में दो रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), पांच पी-86 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस संचार सेट शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इनका इस्तेमाल पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और उससे जुड़े आतंकी संगठन राज्य में स्लीपर सेल को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसओसी अमृतसर ने इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा और राज्य में आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में सोमवार को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय मसीह, अग्रेज सिंह और इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो सभी तरनतारन जिले के निवासी हैं। इनके संबंध ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्म संधू और तरनतारन के कुख्यात अपराधी जस्सा पट्टी से बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने इनके पास से तीन ग्लॉक पिस्तौल, तीन बेरेटा 30 बोर पिस्तौल, 40 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के लिए काम कर रहा था।

हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल पहले से ही गंभीर है। ऐसे में पंजाब में लगातार बढ़ रही आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर सीमा पार आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें:

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं, अगली सुनवाई 15 मई!

06 मई 2025 का राशिफल: घर से निकलने से पहले जानिए आज का आपका दिन कैसा होगा !

अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर शिकंजा, अजमेर और नवी मुंबई में बड़ी कार्रवाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें