महाराष्ट्र के बुलढाणा में गणेश विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी!

कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में गणेश विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी!

Stone pelting at Ganesh Visarjan Yatra in Buldhana, Maharashtra!

बुलढाणा के जलगांव जामोद कस्बे में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना हुई है। जामोद शहर में पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

जानकारी के अनुसार, जलगांव जामोद कस्बे में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान पथराव किया गया। कल (17 सितंबर) रात करीब 8.30 बजे भगवान गणेश का विसर्जन करने निकले मंडल के कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। घटना वायली वेस के चौभारा में हुई। करीब आधे घंटे तक पथराव होता रहा। इसमें कई युवक घायल हो गये हैं। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। पथराव वाले इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:

महराष्ट्र: भिवंडी में गणेश विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी!

हिजबुल्ला के पेजर फटे, हजारों लड़ाके हुए घायल, जानिए पूरी खबर!

J&K Election 2024: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ, उपराज्यपाल ने की रिकॉर्ड मतदान करने की अपील!

J&K Election 2024: शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ, उपराज्यपाल ने की रिकॉर्ड मतदान करने की अपील!

कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा। इस बीच पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version