27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: भिवंडी में गणेश विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी!

महाराष्ट्र: भिवंडी में गणेश विसर्जन यात्रा पर पत्थरबाजी!

गणेश मूर्ति जब वंजारपट्टी नाका से गुजर रही थी, तब इसपर पथराव किया गया...

Google News Follow

ठाणे के भिवंडी में गणेश विसर्जन यात्रा पर मुस्लिम गुट की तरफ से पत्थरबाजी की खबर आयी है। इस घटना के बाद भिवंडी में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में सुरक्षा तैनात की गई है। बता दें की, गणेश चतुर्थी से विसर्जन तक महाराष्ट्र में पवित्र हिंदू त्यौहारों का पर्व चलता है, वहीं मंगलवार को अनंत चतुर्थी को हिंदू भक्तगण बड़ी श्रद्धा के साथ गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए थे, दरम्यान भिवंडी में मुस्लिमों द्वारा गणेश भक्तों पर पथराव करने से तनाव का माहौल पैदा होने की बात की जा रही है। घटना के बाद कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना रात 12.30 बजे हुई, कुछ ही देर में पुलिस-प्रशासन ने स्थिती को कंट्रोल कर लिया। पुलिस के अनुसार, पत्थरबाई का मामला दर्ज कर लिया है, इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कारवाई की तैयारी की जा रही है, साथ ही इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त इलाके में तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।

दरसल भक्त रात लगभग 12 बजे घुघट नगर से विर्सजन के लिए मूर्ति को कामवारी नदी ले जा रहे थे। गणेश मूर्ति जब वंजारपट्टी नाका से गुजर रही थी तब इसपर पथराव किया गया, जिसके कारण मूर्ति खंडित हो गई। इसके बाद दोनों समुदाय के युवकों में बहस हुई, जिसके बाद तनाव बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है की, हिंदुस्तानी मस्जिद के पास भगवान गणेश की मूर्ति पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में गणेश की मूर्ति खंडित हो गई, इसके बाद लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की खबर फैलते ही मंडल के कुछ और लोग वहां पहुंच गए और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। हालात बिगड़ते देख डीसीपी, एसीपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें