बरेली में कांवड़ियों पर पत्थरबाजी, पहले से प्लानिंग का आरोप, माहौल गरम      

बरेली में कांवड़ियों पर पत्थरबाजी किये जाने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आरोप है कि पहले से ही प्लान बनाकर यह पत्थरबाजी की गई है।  

बरेली में कांवड़ियों पर पत्थरबाजी, पहले से प्लानिंग का आरोप, माहौल गरम      

बरेली में रविवार को कांवड़ियों पर पत्थरबाजी की  किये जाने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया। पुलिस बल को आसपास के छतों पर तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही प्लान बनाया गया था और रविवार को आसपास की दुकानें बंद रखी गई थी। इस घटना में एक दर्जन कांवड़ि या घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा की बताई जा रही है।

कई कांवड़ियों का आरोप है कि पथराव सुनियोजित थी। यही वजह है कि बाजार की दुकानों को बंद रखा गया है। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन कांवड़ियों को समझबुझाकर मामला सुलझाना चाहती है। लेकिन यहां स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। जिसको देखते हुए बरेली की आसपास के छतों पर आरएफ और सिविल पुलिस बल को तैनात किया गया है।
इस संबंध में बरेली के एसपी सिटी राहुल ने बताया कि बारदारी के जोगी नवादा  से कांवड़ यात्रा निकल रही थी।  इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनके ऊपर पत्थरबाजी की। जिसकी वजह से कांवड़ यात्रा में व्यवधान पहुंचा।  इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया और मामला को शांत कराने की कोशिश की लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।बताया जा रहा है कि इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी राहुल ने  बताया कि कांवड़िया यात्रा के रूट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। जिसकी जांच की जायेगी जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं , कांवड़ियों ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें    

 

ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी: नागपुर के व्यापारी को लगा 58 करोड़ का चुना   

छत्तीसगढ़: डिप्टी CM सिंह देव नहीं ठोंकेंगे सीएम की दावेदारी,बघेल ही होंगे मुख्यमंत्री 

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, सवार यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

Exit mobile version