28 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026
होमराजनीतिछत्तीसगढ़: सिंह देव नहीं ठोंकेंगे सीएम की दावेदारी,बघेल ही होंगे मुख्यमंत्री 

छत्तीसगढ़: सिंह देव नहीं ठोंकेंगे सीएम की दावेदारी,बघेल ही होंगे मुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने  कहा है कि इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।   

Google News Follow
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इसी साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस जीतती है तो भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें कि भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में तनातनी थी। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने इसी माह टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस में लंबे समय से गुटबाजी चल रही थी। यह गुटबाजी मुख्यमंत्री बनाये को लेकर थी। दरअसल, कांग्रेस आलाकमान ने 2018 में हुए विधानसभा में ढाई साल भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री और ढाई साल टीएस सिंह देव को मुख़्यमंत्री बनाये जाने का प्लान बनाया था।लेकिन बाद में भूपेश बघेल ने सीएम की कुर्सी छोड़ने से इंकार कर दिया। जिसके बाद से छत्तीसगढ़ में गुटबाजी चरम पर थी।
लेकिन, कांग्रेस ने इसी माह टीएस सिंह देव को राज्य को उपमुख्यमंत्री बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। टीएस सिंह देव ने यह भी कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा का चुनाव भूपेश बघेल के ही नेतृत्व में लड़ेगी। वहीं, सिंह देव से जब यह पूछा गया कि आपको क्या ढाई साल मुख्यमंत्री नहीं बनाना विश्वासघात है। तो उन्होंने कहा कि मै इसे एक निर्णय के रूप में नहीं देखता हूं, जो आलाकमान लेता है।
ये भी पढ़ें 

बिहार: नालंदा में 150 फीट बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, सवार यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी: नागपुर के व्यापारी को लगा 58 करोड़ का चुना   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें