28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाMAHARASHTRA: दो समुदायों में चले पत्थर,कर्फ्यू लागू, 23 गिरफ्तार

MAHARASHTRA: दो समुदायों में चले पत्थर,कर्फ्यू लागू, 23 गिरफ्तार

नजदीकी अकोला जिले के 100 और अमरावती पुलिस के 300 पुलिसकर्मी सड़कों पर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई अप्रिय घटना ना हो।'

Google News Follow

​महाराष्ट्र के अमरावती ग्रामीण में सांप्रदायिक तनाव की खबर है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर अचलपुर और परतवाड़ा में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूरी स्थिति की समीक्षा के बाद कर्फ्यू हटाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान भी देश के कई हिस्सों में हिंसा की खबरें सामने आई थी।

रविवार शाम करीब 6 बजे एक व्यक्ति ने दूल्हा गेट इलाके में भगवा झंडा फहराया था, जहां अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग रहते हैं। इसके चलते दोनों समुदायों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। हिंसा के दौरान दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

खबर है कि शाम 7.30 बजे तक पुलिस की कार्रवाई से हालात काबू में आ गए थे। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जान या माल का नुकसान नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमरावती ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) की तीन कंपनियां, नजदीकी अकोला जिले के 100 और अमरावती पुलिस के 300 पुलिसकर्मी सड़कों पर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई अप्रिय घटना ना हो।’
​​
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और दंगा करने और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लिए 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गत नवंबर माह में अमरावती शहर में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी, जिसके चलते संपत्ति को नुकसान हुआ था।

​​यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें