29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामासुरक्षा बलों ने नार्को टेरर मॉड्यूल का किया पर्दाफाश,10 मददगार गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने नार्को टेरर मॉड्यूल का किया पर्दाफाश,10 मददगार गिरफ्तार

Google News Follow

जम्मू -कश्मीर। कश्मीर में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बारामुला में नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है।सुरक्षा बलों ने आतंकियों के 10मददगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से हेरोइन के 11 पैकेट, चार पिस्टल, कई मैग्जीन, बीस कारतूस और एक लाख रुपये का चेक बरामद हुआ है।

मालूम हो कि पुलिस को आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों के नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें आतंकियों के 10 मददगारों के पास से हेरोइन के 11 पैकेट के साथ ही हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। पुलिस ने एक ट्रक, एक कार और एक स्कूटी को सीज किया है।गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों से पुलिस पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से कई अहम राज व आतंकी साजिशों का पर्दाफाश होगा। इससे पहले अप्रैल महीने में कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के संपर्क में था। साथ ही घाटी के सक्रिय आतंकवादियों के नशीली दवाओं के व्यापार और वित्तीय सहायता प्रदान करने में शामिल था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें