29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमराजनीतिUP:PM के करीबी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी,बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

UP:PM के करीबी एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी,बनाये गए प्रदेश उपाध्यक्ष

Google News Follow

पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। एके शर्मा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में काफी काम किया है।

लखनऊ। पूर्व आईएएस अधिकारी और पीएम मोदी के करीबी एके शर्मा को यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुछ समय पहले उन्हें डिप्टी सीएम बनाये जाने की भी चर्चा थी। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में आने पर एके शर्मा को फरवरी में एमएलसी बनाया गया था।

भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि इन लोगों की नियुक्ति से पार्टी और संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। एके शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह मऊ से आते हैं। वहां उनका काफी वर्चस्व है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्वांचल में पार्टी को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। वह लंबे समय तक ब्यूरोक्रेसी में रहे हैं, उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा। एके शर्मा के अलावा दो प्रदेश मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। बता दें कि एके शर्मा को एमएलसी बनाये जाने के बाद से वह लगातार यूपी में सक्रिय थे। उन्होंने का जिलों में कोरोना नियंत्रण अभियान में जुटे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना को नियंत्रित करने में उनका खास योगदान माना गया। प्रधानमंत्री ने बनारस मॉडल की चर्चा भी की थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें