30.8 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेट...तो 'सामना' ऑफिस में आकर दूंगा 'प्रसाद',नितेश राणे का संजय राउत को...

…तो ‘सामना’ ऑफिस में आकर दूंगा ‘प्रसाद’,नितेश राणे का संजय राउत को चेतावनी

Google News Follow

Related

मुंबई। सिंधुदुर्ग में शिवसेना और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के बाद पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे काफी आक्रामक हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर शिवसेना सांसद संजय राउत को चेतावनी दी है। संजय राउत को विधायक वैभव नाइक से पूछना चाहिए कि ‘शिव प्रसाद’ क्या है। हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढेर सारा ‘प्रसाद’ दिया है। तुम चाहो तो मैं तुम्हारे लिए पार्सल मैच सामना ऑफिस लेकर आ रहा हूं। निश्चित रूप से टेस्ट पसंद आएगा, इस तरह नितेश राणे ने अपने ट्वीट में लिखा है। ऐसे में अब सभी की निगाहें संजय राउत के रिएक्शन पर हैं।

शिवसेना के वर्धापन दिवस के मौके पर वैभव नाइक ने बीजेपी को झटका देने के लिए एक पेट्रोल पंप पर सस्ता पेट्रोल बांटना शुरू कर दिया था। पर बाद में पता चला कि यह पेट्रोल पंप नारायण राणे का है। वैभव नाइक और शिवसेना के कार्यकर्ता पंप पर पेट्रोल खरीदने के लिए पैसे बांट रहे थे। तभी वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और एक दूसरे ऊपर टूट पड़े। शिवसेना विधायक वैभव नाइक भी इस मारामारी में हिस्सा लेने की कोशिश की, वह भी भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ रहे थे, पर पुलिस के हस्तक्षेप की वजह से अनर्थ टल गया। इसके बाद वैभव नाइक और शिवसेना कार्यकर्ता दूसरे पेट्रोल पंप के लिए रवाना हो गए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,326फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें