28.1 C
Mumbai
Thursday, July 16, 2026
होमक्राईमनामापुणे: श्याम मानव को मारने की धमकी​, ​पिस्टल के साथ आरोपी ​गिरफ्तार

पुणे: श्याम मानव को मारने की धमकी​, ​पिस्टल के साथ आरोपी ​गिरफ्तार

मामले की जांच हिंजेवाड़ी पुलिस कर रही है।​ पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक, ​​आरोपी शख्स सूरत का है और उसे ​​पिस्टल के साथ रेलवे पुलिस ने ​​गिरफ्तार किया है।​

Google News Follow

Related

अंधविश्वास उन्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम​​ मानव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में हिंजवाड़ी में केस दर्ज किया गया है​|​ ​श्याम मानव को धमकी देने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। श्याम मानव के बेटे क्षितिज यामिनी शाम ने हिंजेवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्षितिज के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजा। ​वह ​क्षितिज बावधन इलाके में रह रहा है। ​ मैसेज में श्याम मानव के घर पर बम फेंक कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। श्याम मानव बावधन इलाके में घर पर था। उस समय​​ अज्ञात ​व्यक्ति ​ने क्षितिज को धमकी भरे मैसेज भेजे हैं। मामले की जांच हिंजेवाड़ी पुलिस कर रही है।पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के मुताबिक, ​​आरोपी शख्स सूरत का है और उसे ​​पिस्टल के साथ रेलवे पुलिस ने ​​गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र में जादू टोना के खिलाफ 2013 में जो कानून बना था, उसके पीछे अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े श्याम मानव का बहुत योगदान है। श्याम मानव ने ही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को ठग बताते हुए कहा था कि बागेश्वर सरकार के दरबार में चमत्कार के नाम पर ठगी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने शास्त्री को चुनौती दी थी कि वह नागपुर में आकर उनके लोगों के सामने ‘चमत्‍कार’ दिखाएं। नहीं तो अंधविश्‍वास फैलाना बंद करें।
बता दें कि श्याम मानव ने 28 साल की उम्र में अंग्रेजी के लेक्चरर की नौकरी छोड़ दी थी और अंध श्रद्धा के खिलाफ काम शुरू किया था। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब 5 से 13 जनवरी 2023 को महाराष्‍ट्र के नागपुर में रामकथा का आयोजन हुआ था। इसी दौरान श्याम मानव की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बागेश्वर महाराज के खिलाफ पोल खोल सभा आयोजित की। श्‍याम मानव ने धीरेंद्र कुमार शास्‍त्री को चुनौती दी|
यह भी पढ़ें-

प्रदर्शित की गई झांकियों में देश की सामाजिक तरक्की को दर्शाया गया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,061फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें