27 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमक्राईमनामासागर धनखड़ मर्डर केस में सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट...

सागर धनखड़ मर्डर केस में सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

20 फरवरी को होगी सुनवाई

Google News Follow

Related

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में जमानत के लिए सुशील कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले को लेकर शु्क्रवार (20 फरवरी) को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। 6 फरवरी को रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत याचिका खारिज की थी। इसके बाद सुशील ने कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया है।

सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ के मर्डर केस में मई 2021 से जेल में हैं। सुशील पर सागर की हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि सागर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था, जिसके चलते उनके सिर पर कई गंभीर चोटें आई थीं। इस हमले की वजह से सागर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हमले में सागर के दो दोस्त भी बुरी तरह से घायल हुए थे। इसके बाद सुशील को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

अक्टूबर 2022 में कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की हत्या, आपराधिक साजिश रचने, धमकी देने और घातक हथियार से हमला करने की धाराओं में सुशील के खिलाफ आरोप तय किए थे। अदालत ने इस मामले में माना था कि सागर को अगवा करने के बाद स्टेडियम लाया गया था और उन पर बेसबॉल समेत कई धारदार हथियारों से हमला किया गया था। सुशील जमानत के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज हो रही है। साल 2023 में सुशील को घुटने की सर्जरी कराने के लिए एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी।

सुशील कुमार भारत के लिए ओलंपिक में दो मेडल जीत चुके हैं। 2008 बीजिंग ओलंपिक में सुशील ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 66 किलोग्राम की फ्री स्टाइल कैटेगिरी में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, 2012 लंदन ओलंपिक में भी सुशील रजत पदक जीतने में सफल रहे थे। सुशील भारत की ओर से ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी रहे थे।

यह भी पढ़ें:

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें