27.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामातमिलनाडु: समलैंगिक संबंध के चलते मां ने 5 महीने के बेटे की...

तमिलनाडु: समलैंगिक संबंध के चलते मां ने 5 महीने के बेटे की हत्या की, दोनों महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने जांच शुरू की तो भारती के फोन से एक फोटो बरामद हुई, जिसमें मृत शिशु दिखाई दे रहा था, और यह फोटो उसने हत्या के तुरंत बाद सुमित्रा को भेजी थी।

Google News Follow

तमिलनाडु के कृष्णगिरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 25 वर्षीय भारती नाम की महिला ने अपने 5 महीने के बेटे ध्रुवन की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार भारती के अपनी समलैंगिक प्रेमिका सुमित्रा के साथ संबंध को जारी रखने के लिए अपने बेटे की हत्या की। इस पूरे मामले में भारती और सुमित्रा दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामला चिन्नट्टी गांव का है। भारती की शादी के. सुरेश से हुई थी और उसके तीन बच्चे थे दो बेटियाँ (उम्र 5 और 3 वर्ष) और सबसे छोटा 5 महीने का बेटा ध्रुवन। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेश ने हाल ही में अपनी पत्नी भारती के समलैंगिक संबंधों का पता लगाया था। इस बात को लेकर दंपति के बीच घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि भारती और सुमित्रा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थीं और सुरेश तथा बच्चे उनके रिश्ते में बाधा  बन रहे थे।

घटना 2 नवंबर को हुई। उस दिन परिवार के अन्य सदस्य काम पर बाहर थे। इसी दौरान, भारती ने कथित रूप से अपने 5 महीने के बेटे को तकिए के निचे दबाते हुए दम घोंटकर मार दिया। बाद में उसने परिवार को बताया कि बच्चे की अचानक मौत हो गई है। परिवार ने उसकी बात पर भरोसा किया और बच्चे को दफना दिया गया।

हालांकि, सुरेश को शक हुआ और उसने केलामंगलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो भारती के फोन से एक फोटो बरामद हुई, जिसमें मृत शिशु दिखाई दे रहा था, और यह फोटो उसने हत्या के तुरंत बाद सुमित्रा को भेजी थी। इसके अलावा, चैट्स, तस्वीरों और वीडियो में दोनों महिलाओं के बीच घनिष्ठ संबंध स्पष्ट दिखे। इस आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश सुमित्रा ने रची, ताकि दोनों बिना किसी रोड़ा के साथ रह सकें। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह मामला न केवल एक हत्या का है, बल्कि यह प्रश्न भी उठाता है कि सामाजिक और पारिवारिक दबावों तथा अवैध संबंधों की वजह से किस तरह मासूम बच्चे तक हिंसा का शिकार बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

’11 अगस्त का आदेश वापस लिया गया’, आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट के वकील

जकार्ता में स्कूल परिसर की मस्जिद में विस्फोट, 54 लोग घायल।

मुंबई: 325 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 105 फर्जी कंपनियों का जाल बेनकाब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें