28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामातरनतारन: लांडा-सत्ता गिरोह के दो गुर्गे मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

तरनतारन: लांडा-सत्ता गिरोह के दो गुर्गे मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई।

Google News Follow

पंजाब के तरनतारन जिले में आतंकी नेटवर्क और संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने लांडा हरिके और सत्ता नौशेरा गैंग के दो प्रमुख सहयोगियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों की पहचान युवराज उर्फ जग्गू और महकप्रीत उर्फ महक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात जवंदा रोड पर नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक ग्लॉक 9एमएम और एक पीएक्स30 .30 कैलिबर की पिस्तौल, जिंदा कारतूसों सहित बरामद की गई हैं।

डीजीपी ने यह भी बताया कि इन दोनों आरोपियों को विदेश में बैठे आकाओं द्वारा पंजाब में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने का निर्देश मिला था। समय रहते इनकी गिरफ्तारी कर एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया। पुलिस ने दोहराया कि वह राज्य में संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:

‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’: पीएम मोदी के भाषणों की पुस्तक का आज होगा विमोचन

मोदी के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से देश के 3 लाख करोड़ रुपए की बचत!

प्रदूषण पर साल भर का प्लान तैयार, यमुना भी होगी साफ: सीएम रेखा गुप्ता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें