27.9 C
Mumbai
Sunday, July 26, 2026
होमक्राईमनामाMaharashtra: नालासोपारा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग की कारवाई, 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार...

Maharashtra: नालासोपारा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग की कारवाई, 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार !

पुलिस ने आरोपी रफीफुल सुल्तान मुल्ला को गिरफ्तार किया, जिसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के नालासोपारा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सौरभी पवार और उनकी टीम द्वारा की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।

एसीपी (प्रशासन) भास्कर पुकले और डीसीपी (क्राइम) अविनाश अंबुरे के नेतृत्व में टीम ने नालासोपारा के आचोले थाना क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से इलाके में रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रफीफुल सुल्तान मुल्ला को गिरफ्तार किया, जिसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय पासपोर्ट अधिनियम, 1950 और विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। सुल्तान समेत अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों से पुलिस ने पूछताछ की और यह पता चला कि सभी बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के महाराष्ट्र में रह रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। राज्य में अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों से उनके दस्तावेज की जांच की जा रही है।

इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले के तहत लगभग 40,000 फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों को रद्द किया था, ताकि अवैध प्रवासियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। राज्य पुलिस का कहना है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि अवैध प्रवास और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही न हो।

यह भी पढ़ें:

मोदी के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से देश के 3 लाख करोड़ रुपए की बचत!

प्रदूषण पर साल भर का प्लान तैयार, यमुना भी होगी साफ: सीएम रेखा गुप्ता

तरनतारन: लांडा-सत्ता गिरोह के दो गुर्गे मुठभेड़ में घायल, पिस्तौल बरामद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,973फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
323,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें