30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामारिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा करते हैं लिएंडर पेस 

रिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा करते हैं लिएंडर पेस 

मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने अपने एक आदेश में कहा

Google News Follow

मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने अपने एक आदेश में कहा है कि टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपनी पूर्व पार्टनर मॉडल-अभिनेत्री रिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा के विभिन्न कार्य किये हैं। रिया पिल्लई ने पेस के खिलाफ घरेलू हिंसा से संबंधित मामला दर्ज किया था। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि रिया पिल्लई साझे आवास से अलग रहना चाहती हैं तो पेस को उन्हें एक लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ते के अलावा किराया के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह देने होंगे।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोमल सिंह राजपूत ने इस माह के शुरू में ही यह आदेश दिया था, लेकिन इसकी प्रति बुधवार को उपलब्ध करायी गई थी। पेस के साथ लिव-इन में रहने वाली पिल्लई ने 2014 में महिला घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। पिल्लई का कहना था कि वह पेस के साथ लिव-इन रिलेशन में आठ वर्षों से रह रही थीं। उनका दावा था कि पेस ने अपने कृत्यों और व्यवहार से उनका शाब्दिक, भावनात्मक और आर्थिक शोषण किया, जिसकी वजह से उन्हें भयानक भावनात्मक हिंसा और पीड़ा का सामना करना पड़ा है।

मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा, ‘‘यह साबित हो चुका है कि प्रतिवादी ने घरेलू हिंसा के विभिन्न कृत्य किये।’’ एक लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता और प्रतिमाह 50 हजार रुपये किराये के तौर पर देने के निर्देश के अलावा अदालत ने कहा कि यदि पिल्लई अपने साथी पेस के साथ रहना चाहती हैं तो उन्हें किराये की राशि नहीं मिलेगी। मजिस्ट्रेट ने कहा कि टेनिस में पेस का करियर ‘लगभग खत्म’ हो चुका है, ऐसे में यदि पिल्लई को गुजारा भत्ते के अलावा उन्हें किराये के मकान में रहने का आदेश दिया जाता है तो यह ज्यादती होगी।’

ये भी पढ़ें 

अब तक आत्महत्या कर चुके हैं 92 एसटी महामंडल के कर्मचारी

यूं ही नहीं आनंद महिंद्रा ने की नितिन गडकरी की तारीफ, यह है बड़ी वजह  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें