32 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामासंघ मुख्यालय में रेकी करने वाला आतंकवादी गिरफ्तार !

संघ मुख्यालय में रेकी करने वाला आतंकवादी गिरफ्तार !

रईस को कश्मीर पुलिस ने सितंबर 2021 में गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया था।

Google News Follow

Related

नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय और स्मृति मंदिर क्षेत्र का रेकी करने वाला एक आतंकवादी को नागपुर आतंकवाद निरोधी दस्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है| नागपुर की दहशवाद विरोधी पथक ने कश्मीर के रईस शेख को गिरफ्तार किया है उस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय और स्मृति मंदिर क्षेत्र का रेकी करने का आरोप भी है|
रईस शेख पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर जुलाई में महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने 15 जुलाई 2021 को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भवन और हेडगेवार मेमोरियल मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कश्मीर लौट गया। रईस को कश्मीर पुलिस ने सितंबर 2021 में गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया था।
नागपुर में कोतवाली पुलिस ने रईस शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नागपुर आतंकवाद निरोधी दस्ता फिर कश्मीर गया और उसे पकड़ लिया। फिलहाल रईस शेख की जांच चल रही है। अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक रईस जुलाई में नागपुर गया था| उन्होंने किसी भी संदेह से बचने के लिए श्रीनगर से दिल्ली, दिल्ली से मुंबई और मुंबई से नागपुर के लिए भी उड़ान भरी। होटल में एक कमरा भी बुक किया और रिक्शा में बैठकर दोनों जगह की रेकी की। उसने इन जगहों का वीडियो भी बनाया।
यह भी पढ़ें-

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल?   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,210फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें