29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाठाणे में 40 मंजिला इमारत से गिरी लिफ्ट, 7 मजदूरों की मौत, कई...

ठाणे में 40 मंजिला इमारत से गिरी लिफ्ट, 7 मजदूरों की मौत, कई अस्पताल में       

यह हादसा जिस चालीस मंजिला इमारत में हुआ है। उसका नाम रुनवाल है।     

Google News Follow

ठाणे जिले के बालकुम इलाके में एक चालीस मंजिला इमारत की लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में सात मजदूरों की दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब मजदूर इस इमारत में काम कर रहे थे और काम करके नीचे आ रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही स्थनीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा जिस चालीस मंजिला इमारत में हुआ है। उसका नाम रुनवाल है। इस इमारत का रेनोवेशन का काम चल रहा था। छत पर वाटर प्रूफिंग का काम किया जा रहा था। मजदूर काम खत्म कर वापस आ रहे थे ,इसी दौरान लिफ्ट नीचे आई और यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। लिफ्ट के गिरते ही जोरदार आवाज हुई।

इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया।  वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में मारे गए सभी मजदूर थे।  कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

 

ये भी पढ़ें         

 

वो मुद्दा जिसके लिए भारतीय राजनयिकों ने 200 घंटे और 300 द्विपक्षीय की बैठकें 

G20: PM मोदी ने खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा पीएम को सुनाई खरी खोटी   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें