29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाG20: PM मोदी ने खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा पीएम को सुनाई खरी खोटी ...

G20: PM मोदी ने खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा पीएम को सुनाई खरी खोटी   

पीएम मोदी ने जी 20 से इतर जस्टिन ट्रुडो मुलाकात कर कई मुद्दों को सामने रखा।

Google News Follow

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा जारी भारत विरोधी गतिविधियों का मुद्दा पीएम मोदी ने रविवार को यहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सामने उठाया। पीएम मोदी ने जी 20 से इतर जस्टिन ट्रुडो मुलाकात कर कई मुद्दों को सामने रखा। पीएम मोदी ने इस संबंध की जानकारी खुद एक्स सोशल मीडिया पर दी है है। बता दें कि कनाडा में लगातार भारत विरोधी गतिविधियों के साथ ही वहां के मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जता चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप के यहां उग्रवादी तत्व भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करते हैं। इतना ही नहीं भारतीय समुदाय को धमकियां भी देते हैं। साथ पूजा स्थलों पर तोड़फोड़ और धमकी देने वाले पोस्टर चिपकाते हैं। विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा गया है की ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है।पीएम मोदी ने जस्टिन ट्रुडो से कहा कि दोनों देशों से भी आपसी संबंध बेहतर करने के लिए सम्मान और विश्वास बढ़ाना बेहद जरुरी है।
वहीं, इस संबंध में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने कहा कि हमारे यहां शांतिपूर्वक  विरोध प्रदर्शन करने की  आजादी है। साथ ही हिंसा और नफ़रत को रोकेने का प्रयास करेगा।  उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा की गई हरकते  पूरे कनाडा समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।  रविवार को जस्टिन ट्रुडो ने कहा  कि भारत दुनिया का असाधारण रूप से महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है। भारत आर्थिक विकास सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भागीदार है।
वहीं खबर है कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो के विमान में गड़बड़ी की वजह से रविवार को वे स्वदेश के लिए उड़ान नहीं पाए। कनाडा के पीएम और उनके प्रतिनिधि मंडल को रविवार रात  भारत में  रुकना होगा। जब तक विमान को इंजीनियर ठीक नहीं कर लेते जबतक उड़ान नहीं भर सकते बताया जा रहा है की जस्टिन ट्रुडो सोमवार सुबह कनाडा के लिए उड़ान भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें 

 

जी-20 शिखर सम्मेलन: घोषणापत्र से तुलना पर भड़के विदेश मंत्री!

ऋषि सुनक के साथ फोटो खिंचवाई, उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाया !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें