“मीरा-रोड में जिहादी हमला करने वाला आरोपी ‘सेल्फ-रैडिकलाइज़्ड’, NIA भी करेगी जांच”

मीरा-रोड जिहादी हमलें पर मुख्यमंत्री फडणवीस की प्रतिक्रिया

“मीरा-रोड में जिहादी हमला करने वाला आरोपी ‘सेल्फ-रैडिकलाइज़्ड’, NIA भी करेगी जांच”

"The accused in the Mira Road jihadi attack is 'self-radicalized'; the NIA will also investigate."

मुंबई के मीरा रोड में सुरक्षा गार्ड्स पर हुए चाकू से जिहादी आतंकी हमले के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार (28 अप्रैल )को कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के “स्वयं कट्टरपंथी” (self-radicalised) बनने के संकेत मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किताबों, साहित्य और इंटरनेट के जरिए खुद को प्रभावित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती तथ्यों से यह प्रतीत होता है कि आरोपी ने धार्मिक पहचान के आधार पर हमला किया।उन्होंने कहा, “ यह खुद को रेडिकलाइज़ करने का मामला लगता है। आरोपी के घर से कुछ किताबें और गलत जानकारी देने वाला सामान मिला है। वह अमेरिका में रहता था और हाल ही में लौटा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह रेडिकलाइज़ हो गया था और जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों पर हमला करना चाहता था, जिसकी वजह से उसने यह घटना की। इस मामले की जांच अभी एंटी-टेररिज्म स्क्वाड और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है और राज्य सरकार इन एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।”

इस मामले की जांच पहले से कर रही महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) के साथ अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी जुड़ गई है। फडणवीस ने कहा कि एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि कट्टरपंथीकरण के पीछे कौन लोग या स्रोत जिम्मेदार हैं और क्या अन्य लोग भी इसी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा,“ जांच का दायरा सिर्फ आरोपी तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि उसके रेडिकलाइज़ेशन के पीछे कौन लोग या नेटवर्क हैं, इसकी भी जांच की जाएगी। किसी भी संभावित साज़िश का पता लगाने के लिए पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच की जाएगी।।”

मुख्यमंत्री के अनुसार, आरोपी कुछ समय तक विदेश में रहा था और उसका परिवार फिलहाल अमेरिका में रहता है। भारत लौटने के बाद वह पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में रहा और बाद में मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में रहने लगा, जहां उसने यह हमला किया।

जांच एजेंसियां अब आरोपी की गतिविधियों, डिजिटल फुटप्रिंट, ऑनलाइन संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने यह हमला अकेले किया या किसी के प्रभाव में आकर।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेजा गया है और मामले की जांच कई एजेंसियों द्वारा विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत लाया गया कुख़्यात ड्रग तस्कर और डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम डोला

“शशि थरूर ने माना कांग्रेस महिला विरोधी” किरण रिजिजू का दावा

मुंबई: नाबालिगों से यौन शोषण के मामले में मेयर ऋतु तावड़े का थाने में विरोध प्रदर्शन

“भारत को एक हस्ताक्षर पर तेल मिल जाता है, पाकिस्तान को नहीं!”

Exit mobile version