34 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामाहिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार!

हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार!

दोनों शूटरों ने दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। लक्ष्य और नीरज हरियाणा में भी एक बड़े हत्याकांड में शामिल थे। 

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका में मौजूद एनआईए के वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है। दोनों पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों शूटरों ने दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। लक्ष्य और नीरज हरियाणा में भी एक बड़े हत्याकांड में शामिल थे।

हिमांशु भाऊ के शूटर्स के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। 27 फरवरी 2026 को थाना एकता क्षेत्र में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस रिकॉर्ड मुताबिक वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में पवन पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। उस समय पवन को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहने के दौरान वह हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया।

वर्ष 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से भारी मात्रा में कारतूस और असलहे बरामद हुए थे।

इसके पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 22-23 जनवरी की रात को हरियाणा के हिरनकुंडना से दिचाऊं कलां रोड पर मुठभेड़ हुई थी। इसी मुठभेड़ में बदमाश विक्की उर्फ मोगली और चंदरभान को पकड़ा गया था।

इन दोनों पर मर्डर की कोशिश और उगाही जैसे कई आरोपों में वॉन्टेड थे। हरियाणा पुलिस की तरफ से इन दोनों पर ही इनाम भी घोषित किया गया था। इनके संबंध भी हिमांशु भाऊ से थे।

बता दें कि हिमांशु भाऊ एक खतरनाक गैंगस्टर है, जो विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसी वारदातों में इसके गैंग का हाथ बताया जाता है। विदेश में रहते हुए हिमांशु अपने शूटर्स के जरिए अपराधों को अंजाम देता रहता है।

 
यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में एनजीओ पर पाबंदी, मानवाधिकार संगठनों ने बताया लोकतांत्रिक पतन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,213फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें