29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामाUP ATS को कामयाबी: धर्मांतरण का महाराष्ट्र ‘लिंक’, होंगे और खुलासे

UP ATS को कामयाबी: धर्मांतरण का महाराष्ट्र ‘लिंक’, होंगे और खुलासे

Google News Follow

लखनऊ। अवैध धर्मांतरण का लिंक महाराष्ट्र से जुड़ने पर यूपी एटीएस सतर्क हो गई है और इससे जुड़े सक्रिय सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें कि एटीएस ने तीन लोगों को 16 जुलाई को नागपुर से गिरफ्तार किया था।

धर्मांतरण गिरोह के महाराष्ट्र नेटवर्क से जुड़े तीन सदस्यों प्रकाश कांवड़े उर्फ एडम, कौशर आलम तथा भुप्रिय बंदो उर्फ डॉ. अर्सलान मुस्तफा इस समय एटीएस की रिमांड पर हैं। कोर्ट ने गत 20 जुलाई को उनकी सात दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। एटीएस ने तीनों को 16 जुलाई की देर रात्रि में नागपुर (महाराष्ट्र) से दबोचा था। तीनों को सड़क मार्ग से लखनऊ लाकर कोर्ट में पेश किया गया था। एटीएस के अनुसार तीनों गैंग के सरगना उमर गौतम के संपर्क में थे और महाराष्ट्र में अवैध धर्मांतरण कराने में सक्रिय थे। महाराष्ट्र में गिरोह की कमान नागपुर निवासी प्रकाश कांवड़े उर्फ एडम के हाथ में थी। उसकी पत्नी इजिप्ट की नागरिक है। उसका इजिप्ट के अलावा मध्य एशिया के देशों समेत अन्य मुस्लिम देशों से भी संपर्क है।
एटीएस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ में महाराष्ट्र में अब तक कराए गए धर्मांतरण के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनसे इस मामले में अब तक जेल भेजे जा चुके उमर गौतम समेत छह लोगों के बारे में भी सवाल किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस गिरोह पर मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उमर गौतम से जुड़ी दो संस्थाओं के विदेशों से चंदा लेने पर रोक लगा दी। बता दें कि अवैध धर्मांतरण का मामला उत्तर प्रदेश से ही नहीं जुड़ा है। कई राज्यों में इस गिरोह ने अपना जाल बिछा रखे था। और गरीब महिलाओं और मूक बधिर बच्चों को निशाना बनाया जा रहा था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें