27.9 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमबॉलीवुडगहना का खुलासा: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को लेकर फिल्म बनाने वाले थे...

गहना का खुलासा: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को लेकर फिल्म बनाने वाले थे राज कुंद्रा

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। राज कुंद्रा को लेकर हर दिन नए राज खुलासे हो रहे हैं। साथ ही उसकी मुश्किलें भी बढ़ती ही जा रही हैं। एक बार फिर इस केस में आरोपी गहना वशिष्ठ ने बड़ा दावा किया है। गहना का कहना है कि राज कुंद्रा जल्द ही एक नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे और वह अपनी साली यानी एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को लेकर फिल्म भी बनाने वाले थे।  बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है और अभी हिरासत में हैं। राज के अलावा इस मामले में और भी कई लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

गहना वशिष्ठ ने नवभारत टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मैं राज कुंद्रा के ऑफिस गई थी। वहां मुझे पता चला कि वह ‘बॉलीफेम’ नाम से एक ऐप लॉन्च करने की योजना में थे। ऐप के लिए सब कुछ तैयार था। ऐप के लिए रियलिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो, कॉमिडी शो और नॉर्मल फिल्म बनाने की योजना थी। हालांकि इन फिल्मों में कोई बोल्ड सीन को शामिल करने की कोई योजना नहीं थी।” गहना ने बताया कि वह शमिता शेट्टी से कभी नहीं मिलीं, गहना ने कहा कि वह जानती थीं कि उनका काम केवल फिल्म का निर्देशन करना था और उसी में बिजी रहीं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें