27 C
Mumbai
Monday, September 21, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाक्रूरता की पराकाष्ठा! पति ने पत्नी के शरीर के किए​ 50 टुकड़े...

क्रूरता की पराकाष्ठा! पति ने पत्नी के शरीर के किए​ 50 टुकड़े !

​घटना झारखंड के साहेबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र की है​|​​ हत्या करने वाली महिला की पहचान रुबिका पहाड़िन के रूप में हुई है। आरोपी का नाम दिलदार अंसारी है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

वसई की युवती श्रद्धा वालकर​​ की हत्या से देश में हड़कंप मच गया है। श्रद्धा की उनके ब्वॉयफ्रेंड आफताब पूना​​वाला ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए गए। श्रद्धा की हत्या के बाद देश में अंग-भंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। झारखंड में भी एक पति द्वारा अपनी पत्नी के 50 टुकड़े कर हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है|​ ​

घटना झारखंड के साहेबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र की है|​​ हत्या करने वाली महिला की पहचान रुबिका पहाड़िन के रूप में हुई है। आरोपी का नाम दिलदार अंसारी है।

पुलिस के मुताबिक रुबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। दिलदार ने झूठे वादों कररुबिका से शादी की थी। शनिवार को दिलदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रुबीना उसकी लापता हो गई है। बाद में जांच के दौरान पुलिस को संथाली मोमी टोला इलाके के एक पुराने मकान में महिला की लाश मिली। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके पति दिलदार को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दिलदार ने मर्डर क्यों किया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।

साहेबगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साहेबगंज इलाके में एक 22 वर्षीय महिला के शव के 18 टुकड़े मिले हैं|शरीर के कुछ हिस्सों की तलाश अभी भी जारी है|उसके पति दिलदार अन्यारी को हिरासत में लिया गया है। दिलदार पर शक है कि उसने बिजली के कटर से महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। मामले की आगे की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें-

बोतल पर 5 रुपए ज्यादा, रेलवे ने ठेकेदार पर ठोंका ​एक​​ लाख का जुर्माना​ ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,315फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें