31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़ में महिला के साथ हैवानियत,तबेले में बंधक बनाकर गैंगरेप

छत्तीसगढ़ में महिला के साथ हैवानियत,तबेले में बंधक बनाकर गैंगरेप

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

रायपुर। छत्तीसगढ़ से आई हैवानियत की एक घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया. यहां एक 28 वर्षीय युवती से रातभर गैंगरेप किया गया और उसे भूखा प्यासा छोड़कर दरिंदे भाग गए। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने आश्रम अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में बालक छात्रावास अधीक्षक विजय कंवर (30), महिला सरपंच के रिश्तेदार रामलाल कंवर उर्फ बल्ला (30) और हीरालाल (26) को​ गिरफ्तार किया गया है।

13 सितंबर की शाम युवती नल पर पानी लेने गई थी और देर तक वापस नहीं लौटी, इंतजार के बाद जब उसके माता-पिता नल वाले स्थान पर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली, परिजनों ने रातभर उसकी खोज की और दूसरे दिन 14 सितंबर को थाने पहुंचकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की खोज शुरू की, 15 सितंबर को वो गांव के ही युवक के घर पर मवेशी बांधने वाले स्थान पर मिली। युवती के हाथपैर बंधे हुए थे। वह तीन दिन से भूखी थी। उसकी हालत देख पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह नल पर पानी भरने गई थी तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे,उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप किया। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,238फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें