30.9 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामाअतीक का वह शागिर्द जो उमेश पाल की हत्या में फेंक रहा था बम...

अतीक का वह शागिर्द जो उमेश पाल की हत्या में फेंक रहा था बम पर बम   

अतीक अहमद से पहले अभय सिंह और धनंजय सिंह के लिए काम करने वाला गुड्डू मुस्लिम अपराध की दुनिया का सबसे शातिर अपराधी है। जिसका नाम उमेश पाल की हत्या में सामने आ रहा है ,      

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्या के बाद योगी सरकार एक्शन में है। इस हत्याकांड में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं। इससे एक दिन पहले अतीक अहमद के करीबी खालिद जफ़र के घर पर बुलडोजर चला था। अब शुक्रवार को इस हत्या में शामिल गुड्डू मुस्लिम के घर पर बुलडोजर चलना तय है। प्रशासन ने शुक्रवार को गुड्डू मुस्लिम के घर को चिन्हित किया था। ऐसे में यह जानते है कि गुड्डू मुस्लिम कौन है।

अहमद के गैंग में शामिल हुए दस साल: प्रशासन को उमेश पाल हत्या के समय गुड्डू मुस्लिम को बम फेंकते हुए एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि अतीक से पहले गुड्डू मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह जैसे अपराधियों के लिए काम कर चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम को बम बनाने में महारत हासिल है। उस अतीक अहमद के गैंग में शामिल हुए दस साल हो गए हैं। इससे पहले उसने मुख्तार अंसारी,बाहुबली धनंजय सिंह, अभय सिंह आदि के लिए काम कर चुका है।

चलती बाइक पर से बम बांधता है: बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद के प्रॉपर्टी डीलिंग और रेलवे कबाड़ का काम देखता था। लेकिन उसे पिछले शुक्रवार को बम बरसाते हुए देखा गया है। वह झोले से बम निकालकर सड़क पर बम फेंकता हुआ उसका वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जाता है कि गुड्डू स्कूल के समय में ही बम बनाना सिख गया था। इतना ही नहीं वह चलती बाइक पर से भी बम बांधता है। उसके इस कारनामे से तंग आकर उसके घर वालों ने उसे लखनऊ भेज दिया था। जहां उसने अपनी अपराध की दुनिया से नाता नहीं तोड़ा बल्कि उससे और गहराई से गया। इसके बाद उसकी मुलाक़ात अभय सिंह और धनंजय सिंह से मुलाक़ात हुई।  धनंजय सिंह 12 की परीक्षा जेल में दी थी। उस पर टीचर की हत्या केस चल रहा था।

श्री प्रकाश शुक्ला से भी जान पहचान: गुड्डू मुस्लिम की उत्तर प्रदेश का माफिया श्री प्रकाश शुक्ला से भी जान पहचान रही है। इसके बाद वह रियल स्टेट के कारोबार में आ गया और खूब पैसा कमाया। श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के बाद वह परवेज टाडा के लिए काम करने लगा था। कुल मिलाकर कहा जाए तो गुड्डू का अपराध से पुराना नाता है। बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम का नाम लखनऊ में हुए पीटर गोम्स हत्याकांड में भी सामने आया था। ला मार्टिनियर कॉलेज के स्पोर्ट टीचर पीटर गोम्स को गोलियों से भून दिया गया। इतना ही नहीं लखनऊ के के और घटना में गुड्डू मुस्लिम का नाम सामने आ चुका है। इस घटना में उसे जेल भी भेजा गया था।

गुड्डू मुस्लिम के प्रेमिका की खूब चर्चा: उमेश पाल हत्या के बाद सीएम योगी ने कहा था कि वे माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। इस घटना के बाद अरबाज नामक एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों की धड़पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर गुड्डू मुस्लिम की प्रेमिका की भी खूब चर्चा है। बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका कई बच्चों की मां है।

 
  ये भी पढ़ें 

 

तांगेवाले अतीक का अतीत भयानक, ऐसा बना जुर्म की दुनिया का बादशाह   

कौन है “खालिस्तानी” समर्थक अमृतपाल जिसने पंजाब पुलिस पर किया हमला      

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बंगले ‘मन्‍नत’ में घुसे दो युवक कौन?

Delhi liquor scam: कारोबारी अमनदीप पर शिकंजा,हुई दसवीं गिरफ्तारी      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें