28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामातांगेवाले अतीक का अतीत भयानक, ऐसा बना जुर्म की दुनिया का बादशाह   

तांगेवाले अतीक का अतीत भयानक, ऐसा बना जुर्म की दुनिया का बादशाह   

उमेश पाल की हत्या में अतीक के परिवार पर केस   

Google News Follow

शुक्रवार को प्रयागराज में राजू पाल हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके गनर को गोलियों और बम से छलनी करने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार ने सबक सिखाने का ऐलान किया है। विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किये जाने पर सीएम योगी सदन में जमकर विपक्ष के नेता अखिलेश यादव को घेरा उन्होंने सवाल बताते हुए कहा कि इन अपराधियों को केवल सपा ने संरक्षण नहीं दे रखा था बल्कि उनके विधायक और सांसद भी बनांया। बता दें कि उमेश पाल के हत्या में यूपी के बाहुबली अतीक अहमद का नाम सामने आने के बाद उसके परिवार पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में  अतीक के दो बेटों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अतीक अहमद कौन: वहीं अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सदन में कहा कि वे ऐसे अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे।  भारत में ऐसे कई नेता है जो अपराध क्षेत्र से निकलने के लिए राजनीति में अपनी धाक जमाई और पार्टी ने उन्हें फैलने फूलने में भी सहयोग किया। इसी में से एक है अतीक अहमद जिसने अपराध में खूब नाम कमाने के बाद राजनीति में कदम रखा तो सपा ने उसे हाथों हाथ लिया। तो आइये जानते है कि अतीक अहमद कौन है।

जुर्म की दुनिया में कदम रखा: अहमद उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद का रहने वाला है। बताया जाता है कि उसका पढ़ने में मन नहीं लगता था।जिसकी वजह से वह हाईस्कूल में फेल हो गया। इसके बाद अतीक अहमद ने  जुर्म की दुनिया में कदम रखा। अतीक अहमद का पूर्वांचल और प्रयागराज (पुराना नाम इलाहाबाद )  उगाही, ठेकेदारी खनन आदि से वसूली  करने का आरोप लगाता रहा है। इस दौरान अहमद ने खूब धन कुट्टा और उसका हौसला बढ़ता गया।  इतना ही नहीं अतीक अहमद का नाम मारपीट और रंगबाजी में भी सामने आया है।

ठेके लेने की जुगत: बताया जाता है कि 1980 में प्रयागराज (इलाहाबाद ) में स्कूल कॉलेज खोले जा थे। कई विकास कार्यों का काम ठेकेदारी पर कराया जा रहा था। इस दौरान हर कोई अपने रसूख का इस्तेमाल कर ठेके लेने की जुगत में था। यही सब अतीक अहमद भी करना चाहता था। उस समय अतीक प्रयागराज के रेलवे स्टेशन पर तांगा चलाया करता था। उसके पिता फिरोज भी तांगा चलाया करते थे। अतीक भी अपना पुश्तैनी काम कर रहा था ,लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन इन सब के बीच वह अमीर बनना चाहता था। यही वह वजह रही कि वः जुर्म की  दुनिया में कदम रखा और फिर वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मात्र 17 साल की उम्र में अतीक पर 1979 में हत्या का आरोप लगा। इसके बाद तो अतीक जुर्म का  बादशाह बनने की ओर कदम लगातार बढ़ता रहा। इस बीच बताया जाता है कि प्रयागराज में चांद बाबा के नाम से प्रसिद्ध एक बदमाश को खत्म करने के लिए पुलिस ने शह दिया। जिसका अतीक ने बढ़ा फायदा उठाया ।

1989 में चुनाव लड़ा: और आज देखिए वही अतीक अहमद पुलिस के नाक में दम कर रखा है। उसके नाम  वसूली होती है। आज अतीक का साम्राज्य कई गुना फ़ैल चुका है। इसके बाद अतीक ने अपराध में बाद एक सियासी छत्रछाया चाहता था। जिससे वह आसानी से अपने जुर्म को सफ़ेद कपड़ों से ढक सके और इसी कड़ी में 1989 में चुनाव लड़ा। जिसमें उसने चांद बाबा को हराकर जीत हासिल किया। कुछ महीने के बाद ही चांद बाबा का एक चौराहे पर शव मिला था। इसके बाद 1991 और 1993 में भी अतीक ने चुनाव लड़ा और जीत गया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान वह निर्दलीय चुनाव लड़ा था।1996 में अतीक ने सपा के टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत गया था। 1999 में उसने अपना दल के टिकट से प्रतापगढ़  से चुनाव लड़ा और विधायक बना। 2003  उसने सपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा। लेकिन 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने अतीक को फूलपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया और वह सांसद बन गया।

करोड़ों की संपत्ति सीज: 2007 में मायावती की सरकार बनने के बाद अतीक का सिक्का कमजोर  हुआ तो सपा ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद मायावती ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया। अतीक की करोड़ों की संपत्ति सीज कर दी गई। कई इमारतों को गिरा दिया गया। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने अतीक को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद अतीक ने 2012 का चुनाव लड़ने के जुगत भिड़ाई तो उसे जमानत मिल गई।

बीजेपी सरकार ने अतीक पर लगातार की कार्रवाई: इस चुनाव में राजू पाल की पत्नी पूजा पाल उसके सामने थी। जिसकी उसने 2005 में हत्या कर दी थी। हालांकि, इस चुनाव में पूजा पाल  ने उसे हरा दिया। इस साल सपा की सरकार बनी तो अतीक के पौ बारह हो गए। वह पुराने फॉर्म में आ गया। इसके बाद 2017 बीजेपी की सरकार आने बाद अतीक पर सरकार लगातार कार्रवाई कर उसकी कमर तोड़ दी। सरकार उसकी करोड़ो की सम्पति जब्त कर तो कई अवैध इमारतों पर बुलडोजर चला दिया। इस तरह अपराध की दुनिया अपना सिक्का जमाने वाले अतीक अहमद का साम्राज्य अब ढहने की कगार पर है। यूपी के सीएम भी इस ओर इशारा कर दिया।

ये भी पढ़ें

 

उमेश पाल हत्याकांड: विपक्ष पर गरजे योगी कहा मिट्टी में मिला दूंगा

गरीबी महंगाई का मजाक, प्रियंका गांधी के लिए 6000 KG गुलाब से सजी सड़क 

30 वर्षीय व्यक्ति में गर्भाशय मिला : पति-पत्नी के साथ-साथ डॉक्टर भी हैरान !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें