34 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमदेश दुनियागरीबी महंगाई का मजाक, प्रियंका गांधी के लिए 6000 KG गुलाब से...

गरीबी महंगाई का मजाक, प्रियंका गांधी के लिए 6000 KG गुलाब से सजी सड़क 

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हो रहा है कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन   

Google News Follow

Related

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए मुस्लिम, गरीबी और महंगाई वोट बैंक थे। लेकिन नौ सालों से उसके ये दांव चुनावों में असफल साबित हो रहे हैं। जिस तरह कांग्रेस मुस्लिमों का ध्रुवीकरण कर  उनका शोषण करती रही। अब शायद  यह समुदाय जाग गया है और अपने को वोट बैंक की राजनीति से अलग करना चाहता है। इसी तरह गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई का राग अलापते हुए कांग्रेस ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी के लिए 6000 किलो गुलाब के फूलों से सड़क को दो किलो तक सजाया गया है। यह गरीबों की बात करने वाली पार्टी है। कांग्रेस महंगाई की बात करती है.लेकिन 6000 किलो गुलाब के फूलों सजाने पर महंगाई का नामोनिशान नहीं रहा।

गरीबी की बात करते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली और सर्दी में टी शर्ट पहनने की कसम खाने वाले नेता की पार्टी गुलाब के फूलों से सड़क को सजा दिया। यह उस पार्टी की कहानी है जो केवल जुबानी खर्च करती है ,लेकिन धरातल पर इसे नकार देती है। कांग्रेस के कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले पार्टी के नेताओं से पूछा जाना चाहिए कि दोगलापन क्यों? किसी के स्वागत के लिए क्या ऐसा करना किया जाना चाहिए।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंची प्रियंका गांधी के लिए 6000 किलो गुलाब से सड़क को सजाया गया है। इतना ही नहीं उनके यहां पहुँचने पर आसमान से गुलाब के फूलों से बारिश भी की जायेगी। यह व्यवस्था रायपुर के कांग्रेस महापौर एजाज ढेबर ने की है। उनके अनुसार 6000 किलोग्राम से अधिक गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से दो किलोमीटर तक सजाया गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के रायपुर पहुंचने पर उनके साथ राज्य के सीएम भूपेश बघेल रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी कार में ही सवार इन गुलाब की पखुड़ियों से गुजरी।
ये भी पढ़ें  

मध्य प्रदेश: तीन बसों से ​ट्रक​ की भीषण टक्कर, 8 की मौत​, 50 घायल​

पुणे उपचुनाव : सियासी घमासान से पुणे का माहौल गरमाया !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,462फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें