28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे-केजरीवाल के बीच पकी है खिचडी, जल्द बाहर आएगा राज

उद्धव ठाकरे-केजरीवाल के बीच पकी है खिचडी, जल्द बाहर आएगा राज

सांसद राऊत का दावा देश के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे के सम्पर्क में।

Google News Follow

मुंबई, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिवसेना (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच राष्ट्रीय राजनीतिक को लेकर गंभीर चर्चा हुई है। इस बैठक में कुछ तय हुआ है जो जल्द बाहर आएगा। यह बात शनिवार को संजय राऊत ने कही। उद्धव गुट के सांसद राऊत ने दावा किया कि देश के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे के सम्पर्क में हैं।

राऊत ने कहा कि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उद्धव से मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय राजनीति को लेकर चर्चा हुई है। इस चर्चा के दौरान कुछ भूमिका तय की गई है। यह जल्द ही सामने आएगा। यह पूछे जाने पर क्या आप और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के बीच गठबंधन हो सकता है? राऊत ने कहा कि इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं बोल सकता पर देश के सभी प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे के सम्पर्क में हैं। इस दौरान राऊत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लड़ाकू नेता हैं। उन्हें केंद्र सरकार तरह तरह से परेशान कर रही है। हम सब मिल कर संघर्ष करेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ताजा बयान पर बाबत राऊत ने कहा कि फडणवीस को सनसनी पैदा करने की आदत है। पहले के फडणवीस और अबके फडणवीस में बहुत अंतर आ गया है। फडणवीस फिलहाल उपमुख्यमंत्री हैं, कितने समय तक रहेंगे इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। यह तो दिल्ली की मर्जी पर निर्भर है। दरअसल फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि ‘शिवसेना में एकनाथ शिंदे की बगावत के वक्त उद्धव ठाकरे ने मुझे फोन मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था पर मैंने उनसे कहा कि मैं किसी को धोखा नहीं दे सकता।’ इस बारे में राऊत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि न जाने क्यों फडणवीस को सनसनी पैदा करने की आदत लग गई है।

ये भी देखें 

गरीबी महंगाई का मजाक, प्रियंका गांधी के लिए 6000 KG गुलाब से सजी सड़क 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें