29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाआज तय होगा भगोड़ा मेहुल चौकसी का भविष्य? भाई ने भी चली...

आज तय होगा भगोड़ा मेहुल चौकसी का भविष्य? भाई ने भी चली बड़ी चाल 

Google News Follow

नई दिल्ली। भगोड़ा, भारतीय हीरा कारोबारी और पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी के बड़े भाई चेतन चिनुभाई चोकसी ने डोमिनिका के विपक्ष के नेता से मुलाकात की है। खबरों में कहा गया है कि डोमिनिका के विपक्षी नेता लिंटन के आवास पर दो घंटा बैठक चली। बैठक में चिनुभाई ने मेहुल चौकसी की मदद करने को कहा है, इसके एवज में चुनावी चंदा देने की पेशकश की है।

बता दें कि इससे पहले भी खबरों में कहा जा चुका है कि डोमिनिका के विपक्षी नेताओं ने वहां की सरकार के साथ एंटीगुआ सरकार पर गंभीर आरोप लगाये थे। मालूम हो कि चोकसी एंटीगुआ की नागरिकता लिया हुआ है, इसके बाद वहां लापता हो गया। जिसे डोमिनिका की पुलिस ने पकड़ रखा है। इस बीच, आज यानी बुधवार को डोमिनिका कोर्ट में सुनवाई होगी।आज चौकसी का भविष्य तय होगा।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेल्जियम के एंटवर्प में रहने वाले चेतन ने विपक्षी नेता लिंटन को अग्रिम राशि के तौर पर दो लाख डॉलर दिए हैं और आने वाले आम चुनावों में एक मिलियन डॉलर से ज्यादा की वित्तीय मदद का भरोसा दिया। इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि चेतन चोकसी डिमिन्को एनवी नामक एक कंपनी चलाता है, जो हांगकांग स्थित डिजिको होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है। कंपनी एकीकृत हीरे और आभूषणों के सबसे बड़े खुदरा विक्रेताओं में से एक होने का दावा करती है।वहीं,सीबीआई भी मेहुल चौकसी को भारत लाने के लिए प्रयासरत है।बताया जा रहा है कि एक विशेष टीम डोमिनिका में सबूतों के साथ पहुंची हुई है।जो यह डोमिनिका कोर्ट को यह बताएगी अभी चौकसी भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें