29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाहिंदू नाम से 'सेक्सटॉर्शन' करती थीं महिला, हनी ट्रैप गैंग की मुस्लिम...

हिंदू नाम से ‘सेक्सटॉर्शन’ करती थीं महिला, हनी ट्रैप गैंग की मुस्लिम सरगना गिरफ्तार!

Google News Follow

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में पुलिस ने हनी ट्रैप गेंग की मुख्य महिला सरगना को गिरफ्तार किया है। शाजापुर के निवासी शिकायतकर्ता ने थाना कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई थी की रानू मन्सूरी ने उसे होटल में नशीले पदार्थ देकर आपत्तिजनक वीडिओ बना लिए, साथ ही इन वीडिओ के जरिए ब्लैकमेल भी किया गया।

दरअसल रानू मंसूरी ने शिकायतकर्ता को कॉलेज में मिलने के लिए बुलाया था। उससे को एकांत में बात करने को कहने लगी और पुष्प कमल होटल पर मिलने बुलाया। पीड़ित के पुष्प कमल होटल पर मिलने जाते ही रानू मंसुरी नें उसे अपने जाल में फसाने के लिए ‘जन्म दिन’ होने का कारण दिया और पार्टी करने के बहाने फिर्यादी के अन्जाने में नशीले पदार्थ का उपयोग किया। पीड़ित के नशे की हालत का फायदा उठाकर रानू मंसुरी ने उसका आपत्तीजनक विडियो बना लिया।

जिसके बाद से फरियादी को एक अंजान मोबाइल से किसी व्यक्ति द्वारा फोन एवं वाट्सअप कर के ब्लेकमेल कर किया जाता रहा। उसे पैसे न देने पर विडियो वायरल कर बदनामी की धमकियां दी गई। बदनामी के डर से फरियादी द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को थाना आकर रिपोर्ट की गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इस पर संज्ञान लिया।  अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला द्वारा टीम गठित कर बेरछा निवासी रानू मंसुरी की तलाश शुरू हुई। रानू मंसुरी अपराध दर्ज होने के बाद से ही उसके घर से फरार हो चुकी थी। रानू मंसुरी अपने घर आई है ऐसी  मुखबीर से सुचना पाकर कोतवाली पुलिस ने उसे घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

वहीं रानू मंसुरी से 3 लाख रुपये के साथ उसी के फोटो के साथ फर्जी आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसने हिंदू नाम मधु दिनेश अग्रवाल, निवासी मांगलिया इन्दौर लिखा है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जब रानू मन्सूरी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके अपना पुरा नाम रानू शकूर खां उम्र 26 वर्ष, निवासी बेरछा शाजापुर को बताया। साथ ही उसने बताया की उसके साथी आरोपी इंदर गुर्जर, द्वारा मालदार लोगो की तलाश की जाती थी। जिन्हे वह अपने जाल में फंसा कर उसका अश्लील विडियो बना लेती।

यह भी पढ़ें:
कस्टडी परोल पर बाहर आएगा दिल्ली दंगों का आरोपी, मुस्तफाबाद से भरेगा चुनाव नामांकन!

Mahakumbh 2025: प्रयागराज एक दिन के लिए बना विश्व का सबसे बड़ा शहर!

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने प्रथम अमृत स्नान के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया!

बाद में इंदर गुर्जर उनका अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देता और लाखो में रुपये वसुल कर लेता था। वहीं रानू के साथी इंदर गुर्जर की तलाश जारी है। आरोपिया रानू मंसुरी ने अपने पास 09 मोबाइल एंव 02 लाख रु एक हिडन वेब कैमरा भी अपने पास होना बताई है। घटना मे प्रयुक्त मोबाइल नम्बर के आधार पर सीडीआर प्राप्त कर प्रकरण मे अन्य पीडित व आरोपी की तलाश की जाएगी।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें