26 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामामहिला को लात मार कर गिरा दिया पांच माह का गर्भ

महिला को लात मार कर गिरा दिया पांच माह का गर्भ

Google News Follow

Related

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक गर्भवती महिला के लिव-इन पार्टनर और उसके दोस्त को कथित तौर पर महिला की पिटाई करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़िता एक साल से चक्करपुर में रह रही थी और पास की सोसाइटी में घरों में काम करती थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते साल इलाहाबाद के रहने वाले पेशे से ड्राइवर पवन के संपर्क में आई थी। दोनों साथ रहने लगे तो महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने पवन पर शादी का दबाव बनाया। इसपर पवन भड़क गया और उसे गर्भ गिराने को कहने लगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को, पवन और उसके दोस्त नितिन ने  गर्भ गिराने से इनकार करने पर महिला को पीटना शुरू कर दिया। वह उसके पेट पर तब तक लात मारते रहे जब उसके शरीर से मृत भ्रूण बाहर आ गया। इसके बाद पवन और नितिन ने उसे फेंक दिया। महिला का बुरी हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को सेक्टर 29 के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें