29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियात्योहारों पर रेलवे की सौगात : उधना-अमरावती के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल...

त्योहारों पर रेलवे की सौगात : उधना-अमरावती के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन!

वापसी में ट्रेन संख्या 09014 अमरावती-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार रात 11:30 बजे अमरावती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:35 बजे उधना पहुंचेगी।

Google News Follow

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना और अमरावती के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09013/09014 कुल 12 फेरे लगाएगी। इससे महाराष्ट्र और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्री मांग को पूरा करना और यात्रियों को सुविधाजनक रेल यात्रा का अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराना है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09013 उधना-अमरावती सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को उधना से सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 9:20 बजे अमरावती पहुंचेगी। यह सेवा 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09014 अमरावती-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार रात 11:30 बजे अमरावती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:35 बजे उधना पहुंचेगी। यह सेवा भी 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाइचा, सिंधखेड़ा, नरडाना, अमलनेर, धरनगांव, जलगांव, भुसावल, बोडवड, मलकापुर, नांदुरा, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर और बडनेरा स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में एसी चेयर कार, स्लीपर क्लास, जनरल सेकेंड सीटिंग और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे।

ट्रेन संख्या 09013 की बुकिंग 24 अक्टूबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित की जाएगी।

यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

आठवले का तंज, इंडिया गठबंधन के पास काम नहीं, बहाने बनाता विपक्ष!

बिहार में नशे का बढ़ता कारोबार चिंताजनक, मनोज झा ने गृह मंत्री से मांगा ध्यान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें