अहमदाबाद-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव शुरू!

वहीं, ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु​-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव 29 अगस्त 2026 से शुरू होगा।

अहमदाबाद-मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव शुरू!

Additional-halt-for-the-Ahmedabad-Mangaluru-Weekly-Special-at-Palghar-station-has-commenced

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद–मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09424/09423 के इस नए ठहराव से पालघर और आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद–मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर ठहराव 28 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर रात 10:02 बजे पहुंचेगी और 10:04 बजे रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09423 मंगलुरु–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल का पालघर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव 29 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन पालघर स्टेशन पर शाम 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:12 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस फैसले से पालघर क्षेत्र के यात्रियों को अहमदाबाद, मंगलुरु और मार्ग में आने वाले प्रमुख शहरों के लिए रेल यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
अखिलेश के चवन्नी बयान पर भाजपा का हमला, अहंकार चरम पर पहुंचा!
गिनी में लैंडस्लाइड से 22 लोगों की मौत
Exit mobile version