बांद्रा-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस अब नियमित, 29 अगस्त से संचालन शुरू! 

ट्रेन 15086 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार रात 9:45 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसकी नियमित सेवा 29 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

बांद्रा-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस अब नियमित, 29 अगस्त से संचालन शुरू! 

Bandra-Gorakhpur-Amrit-Bharat-Express-now-regular-operations-begin-on-August-29!

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है। अब ट्रेन संख्या 15086/15085 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।

ट्रेन 15086 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार रात 9:45 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसकी नियमित सेवा 29 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वहीं ट्रेन 15085 गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 7:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसकी नियमित सेवा 28 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे। यात्रियों के लिए बुकिंग 26 अगस्त 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

ट्रेन संख्या 15086/15085 के लिए बुकिंग 26.08.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

हेमंत सरकार का दांव उल्टा पड़ा, आंदोलन दबाने की कोशिश का आरोप! 
सफाई कर्मियों की मांगों का संकलन कर मंत्रालयों से लेंगे राय : अर्जुन राम मेघवाल!
Exit mobile version