रेलवन ऐप पर टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग, फूड ऑर्डर सहित सभी रेलवे सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर!

इसके अलावा ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, ट्रेन सर्च, फूड ऑर्डर, टिकट रिफंड और रेल मदद जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं भी एक ही ऐप पर उपलब्ध हैं।

रेलवन ऐप पर टिकट, ट्रेन ट्रैकिंग, फूड ऑर्डर सहित सभी रेलवे सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर!

All-railway-services-including-tickets-train-tracking-and-food-ordering-are-available-on-a-single-platform-via-the-Railvan-app

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से भारतीय रेलवे के एकीकृत मोबाइल एप ‘रेलवन’ का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। यह ऐप रेलवे की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, रेलवन ऐप के जरिए यात्री आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, ट्रेन सर्च, फूड ऑर्डर, टिकट रिफंड और रेल मदद जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं भी एक ही ऐप पर उपलब्ध हैं।

रेलवे ने डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए 31 मार्च 2027 तक विशेष रियायत जारी रखने का फैसला किया है। रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यदि यात्री आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 3 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से भुगतान करने पर 3 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और रेलवे सेवाओं को अधिक सरल, तेज़ एवं सुविधाजनक बनाना है।

रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवन ऐप डाउनलोड कर इसकी समेकित सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह ऐप रेलवे की लगभग सभी प्रमुख सेवाओं के लिए सिंगल-विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, जिससे रेल यात्रा पहले की तुलना में अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक बनती है।

यह भी पढ़ें-
Exit mobile version